1 जनवरी, 2022 को 18 वर्ष या इससे अधिक की आयु पूर्ण कर चुके मतदाता अपना नाम सूची में दर्ज करवाए

Bilaspur Himachal News Others

DNN बिलासपुर

12 नवम्बर – 48-बिलासपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के 101 मतदान केन्द्रों में नियुक्त पर्यवेक्षकों, बूथ लेवल अधिकारियों और अभिहित अधिकारियों के प्रशिक्षण का आयोजन जिला कल्याण भवन में किया गया जिसकी अध्यक्षता निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी सदर सुभाष गौतम ने की।
उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि सभी नियुक्त अधिकारी व कर्मचारी अपने-अपने मतदान केन्द्र पर मतदाता सूचियों को प्रदर्शित करें। उन्होंने कहा कि ऐसे सभी नागरिक जो 1 जनवरी, 2022 को 18 वर्ष या इससे अधिक की आयु पूर्ण कर चुके है और जिनका नाम मतदाता सूची में अभी तक दर्ज नहीं है वे सभी अपने-अपने मतदान केन्द्र पर जाकर निर्धारित तिथि के दौरान अपना नाम प्रारुप 6 प्रस्तुत करके मतदाता सूची में दर्ज करवा सकते है। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की त्रुटियों को सही करवाने के लिए फार्म 8 पर आवेदन किया जा सकता है।
इस मौके पर तहसीलदार निर्वाचन ऊषा चैहान ने सभी पर्यवेक्षकों, बूथ लेवल अधिकारियों और अभिहित अधिकारियों से आग्रह किया कि वे सभी अवधि के दौरान अपने-अपने मतदान क्षेत्र में इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपना योगदान सुनिश्चित करें।इस अवसर पर निर्वाचन कानूनगो सदर विपिन कुमार ने बताया कि सभी पात्र नागरिक टव्ज्म्त्  VOTER HELPLINE APP/NVSP/VOTERS PORTAL  के माध्यम से भी आॅनलाईन आवेदन कर सकते है।

News Archives

Latest News