1 किलो 510 ग्राम चरस के साथ 1 गिरफ्तार

Crime Himachal News Kangra

DNN बैजनाथ

बैजनाथ ( Baijnath) पुलिस ने गश्त के दौरान अवाही नाग मोड़ के पास कुल्लू के एक व्यक्ति से 1 किलो 510 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस पता लगा रही है आरोपी उक्त चरस की खेप कहां से लेकर आया था और इसे आगे किस सप्लाई किया जाना था। एसएचओ बैजनाथ सुरेंद्र ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी टिक्कम राम निवासी गांव थारवी डिगेहड़ जिला कुल्लू को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है।

News Archives

Latest News