1 किलो चरस सहित 1 गिरफ्तार

Crime Solan

DNN कंडाघाट (लवली)
कंडाघाट पुलिस ने एक व्यक्ति को 1 किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी मूल मौर पर नेपाली है, लेकिन वर्तमान में जुन्नगा में रह रहा था। एसपी मधुसूदन शर्मा ने बताया कि कंडाघाट पुलिस की टीम जुन्नगा की ओर गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस की नजर एक व्यक्ति पर पड़ी जोकि पुलिस को देखकर वापिस मुडऩे लगा। शक होने पर पुलिस ने उसे रोककर चैक किया, तो उसके पास से 1 किलो चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी संदीप के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है।

News Archives

Latest News