1 किलो चरस के साथ 1 ARREST

Crime Solan

DNN सोलन

सोलन की सपरून पुलिस ने नाके के दौरान हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस को चैक करने पर उसमें सवार हरियाणा निवासी निरंजन दास से 1 किलो चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। एसपी मधुसूदन शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने नाके के दौरान बस को चैक किया और इस दौरान निरंजन दास निवासी कैथल हरियाणा के पास से 1 किलो चरस बरामद हुई। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है।

News Archives

Latest News