Dnewsnetwork
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड नालागढ़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत प्रथम अक्तूबर, 2026 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी सहायक अभियंता नालागढ़ सी.आर. वर्मा ने दी।
सी.आर. वर्मा ने कहा कि प्रथम अक्तूबर, 2026 को प्रातः 10.00 बजे से सांय 06.00 बजे तक सैनी माजरा, बेरसन, बिड प्लासी, चांदपुर, नाथू प्लासी व औद्योगिक इकाइयां आई.सी.सी., एल्फिन ड्रग्स, अल.एस. इंडस्ट्रीज, न्यू टेक फिल्टर, कंटील फार्मा, न्यू डिजाईन, फार्म फोर्ट, मास्टर बिल्डर, सम्राट प्लाई वुड, कारलो टेक, क्लासिक इंटरप्राइजेज, सिनर्जी थ्रीस्लिंग्टो, नेमेर इंडस्ट्री, आर.के.वी. स्पीरिट, खेमका कंटेनर, जोशी इंडस्ट्री, उनो मिंडा, एस.वी. इन्फो इत्यादि में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।














