08 दिसम्बर को होने वाली मतगणना की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

Himachal News Others Solan

DNN नालागढ़ 

01 दिसम्बर निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी नालागढ़ महेन्द्र पाल गुर्जर ने आज नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार व उनके प्रतिनिधियों के साथ 08 दिसम्बर, 2022 को होने वाली मतगणना की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की।
निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि विधानसभा चुनाव मतगणना का कार्य स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न करवाने के लिए प्रशासन द्वारा संपूर्ण तैयारियां सुनिश्चित कर ली गई हैं। सुरक्षा की दृष्टि से मतगणना स्थल पर सुरक्षा कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि मतगणना स्थल पर सक्षम अधिकारी के माध्यम से जारी किए गए पहचान पत्र के द्वारा ही सभी प्रवेश कर सकेंगे।
उन्होंने उम्मीदवारों और उनके एजेंटों को कहा कि मतगणना कक्ष में ई.वी.एम और पोस्टल बैलेट पेपर की गिनती के लिए प्रत्येक टेबल पर एक-एक एजेंट के नाम फार्म नम्बर 18, तीन पासपोर्ट साईज फोटो व आधार कार्ड 04 दिसम्बर, 2022 को सांय 05.00 बजे तक भरकर उपमण्डलाधिकारी कार्यालय को भेजना सुनिश्चित करें ताकि समय पर पहचान पत्र जारी किए जा सके।
उन्होंने कहा कि उम्मीदवार तथा मतगणना एजेंट मतगणना कक्ष में प्रातः 07.00 बजे तक पहुंचना सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि मतगणना के लिए 14 टेबल तथा 01 टेबल पोस्टल बैलेट के लिए स्थापित किए जाएंगे। मतगणना कक्ष में कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा।
इस अवसर पर सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं तहसीलदार नालागढ़ निशा आज़ाद, नायब तहसीलदार निर्वाचन गोपी चंद डोगरा सहित विभिन्न राजनितिक दलों के प्रतिनिधि तथा ऐजेंट उपस्थित थे।

News Archives