06 अगस्त को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

Himachal News Others Solan

DNN सोलन

4 अगस्त। प्रदेश विद्युत बोर्ड नालागढ़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार 06 अगस्त, 2023 को नालागढ़ के कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत उपमण्डल नालागढ़ के सहायक अभियंता सी.आर. वर्मा ने दी।
सी.आर. वर्मा ने कहा कि 06 अगस्त, 2023 को प्रातः 09.00 बजे से सांय 06.00 बजे तक सैनीमाजरा बस अड्डा एवं औद्योगिक इकाइयां ओनेक्स बायोटेक यूनिट 1, हिमाचल शाॅर्ट मेटल्स में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने इस अवधि के दौरान प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की।

Latest News