06 व 07 नवम्बर को रहेगी बिजली बंद जानिए कहा

Kangra Others

DNN धर्मशाला (कांगड़ा) ब्यूरो

05 नवम्बर। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड, उपमंडल मैक्लोडगंज के सहायक अभियंता अरविन्द चौहान ने जानकारी देते हुये बताया कि विद्युत लाईनों के उचित रख-रखाव व मरम्मत तथा वृक्षों की टहनियों की कटाई व छटांई कार्य के चलते 06 व 07 नवम्बर को प्रातः 09 बजे से सायं 05 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने बताया 06 नवम्बर(शुक्रवार) को मैकलोडगंज, मेन सकेयर, मन्दिर रोड़, जोगीवाड़ा रोड़, टिप्पा रोड़, दुसालन, हीरू गांव, भागसू रोड़, पर्वतारोहण संस्थान तथा धर्मकोट के कुछ हिस्से में में प्रातः 09 बजे से सायं 05 बजे या कार्य समाप्ति तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

उन्होंने बताया कि 07 नवम्बर(शनिवार) को नड्डी और उसके साथ लगते क्षेत्रों टेंगलवुड, डल, नड्डी, साहु, गटरी, बल्ह इत्यादि क्षेत्रों में प्रातः 09 बजे से सायं 5 बजे या कार्य समाप्ति तक बिजली बंद रहेगी। उन्होंने बताया कि मौसम खराब होने की स्थिति में मरम्मत कार्य अगले दिन किया जाएगा। उन्होंने इस दौरान क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपील की है।

News Archives

Latest News