04 मई को विद्युत आपूर्ति बाधित

Himachal News Others Solan

DNN सोलन

02 मई। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोलन ज़िला के नालागढ़ उपमण्डल में 66/33/11 के.वी. विद्युत उप केन्द्र बगलेहर के रखरखाव के दृष्टिगत 04 मई, 2023 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत उपमण्डल नालागढ़ नम्बर 02 के सहायक अभियंता मुकेश शर्मा ने दी।
मुकेश शर्मा ने कहा कि 04 मई, 2023 को प्रातः 09.00 बजे से सांय 06.00 बजे तक पल्ली, अम्बवाला, सरोर, मियांपुर, रतवाडी, शेरावाला, बगलेहर, नंड कोलका एवं विद्युत उप केन्द्र बगलेहर से संचालित औद्योगिक इकाइयां की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति अथवा अन्य कारणों से उपरोक्त निर्धारित समय सारणी एवं निर्धारित तिथि में बदलाव किया जा सकता है।
उन्होंने लोगों से इस अवधि में सहयोग की अपील की है।

News Archives

Latest News