हॉकी में कांस्य पदक जीता, कल स्वर्ण भी आएगा, बधाई टीम इंडियाः सत्ती

Others Una

DNN ऊना

5 अगस्त। छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने ओलंपिक में भारतीय पुरुष टीम को कांस्य पदक मिलने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम ने 41 वर्ष बाद हॉकी में पदक हासिल कर इतिहास का नया अध्याय लिखा है। यह सभी देशवासियों के गौरवमयी क्षण है क्योंकि इस उपलब्धि से एक पीढ़ी प्रभावित होकर हॉकी के खेल से जुड़ेगी। उन्होंने कहा कि टोक्यो ओलंपिक में भारत को कांस्य पदक मिला है, ऐसे में उम्मीद है कि भविष्य में होने वाले ओलंपिक खेलों में भारतीय खिलाड़ी स्वर्ण पदक जीतने का दम रखते हैं। आज कांस्य पदक जीता है, कल स्वर्ण पदक भी आएगा।

छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि ओलंपिक खेलों में भारत को मिल रहे पदकों के पीछे सरकार की खेल नीति व बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की सोच है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में खिलाड़ियों के लिए आधुनिक सुविधाएं जुटा रही है। इसलिए आज भारतीय खिलाड़ी बैडमिंटन, बॉक्सिंग, कुश्ती तथा भारतोलन जैसी प्रतियोगियों में मेडल जीतकर ला रहे हैं। टोक्यो ओलंपिक में हमने देखा कि अन्य खेलों में भी भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन सुधरा है।

News Archives

Latest News