हैरोइन सप्लाई के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Crime Others Solan

DNN सोलन, 8 अप्रैल : सोलन जिला में हैरोइन सप्लाई करने के मामले में पुलिस ने पंजाब से सप्लायरों को गिरफ्तार किया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। एएसपी मेहर पंवर ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक मामले में सुशील कुमार निवासी मनीमाजरा उम्र 32 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है। जबकि दूसरे मामले में आरोपी अवतार सिंह उर्फ काका निवासी अमृतसर पंजाब उम्र 27 वर्ष को सोलन पुलिस टीम द्वारा अमृतसर पंजाब से गिरफ्तार किया गया। मामलों की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि कुछ दिनों पहले पुलिस की विशेष अन्वेषण ईकाई ने परवाणू में एक सूचना के आधार पर एक स्विफ्ट गाड़ी जोकि चंडीगढ़ से शिमला जा रही थी में मौजूद कुलदीप व पलविन्द्र से करीब 15 ग्राम हैरोइन सहित गिरफ्तार किया था।

दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद इस मामले में सप्लायर सुशील कुमार निवासी मनीमाजरा चंडीगढ़ को गिरफ्तार किया गया है। वहीं दूसरे मामले में धर्मपुर पुलिस की टीम ने परवाणू की तरफ से आ रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस में सवार एक व्यक्ति सुखदेव सिंह निवासी अमृतसर पंजाब को टोल प्लाजा सनवारा के पास 25 ग्राम से ज़्यादा हैरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया था। आरोपी से पूछताछ के दौरान पुलिस ने पाया कि इसने यह हैरोइन अमृतसर पंजाब से तस्कर अवतार सिंह उर्फ काका से खरीदा था। जिसके बाद पुलिस ने सप्लायर आरोपी अवतार सिंह को अमृतसर पंजाब से गिरफ्तार किया है।

News Archives

Latest News