हैरोइन के साथ 24 वर्षीय युवक गिरफ्तार आरोपी पर पहले भी है 4 मामले दर्ज

Crime Solan

Dnewsnetwork

धर्मपुर पुलिस ने एक युवक को 1 ग्राम हैरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस में पहले भी मामले दर्ज है। एसपी सोलन टी साईं दत्तातरे बामा ने बताया कि पुलिस थाना धर्मपुर की पुलिस टीम द्वारा ओल्ड आईटीआई के समीप एक मकान के कमरा में दबिश देकर उक्त कमरा में रह रहे एक युवक के कब्जा से एक ग्राम हैरोइन, 14 सिरेंजे, एक एलोक्ट्रोनिक वेयिंग मशीन व 2540 रुपए की नकदी बरामद की गई । आरोपी युवक की पहचान पारस मेहता निवासी धर्मपुर उम्र 24 वर्ष के रूप में हुई । पुलिस टीम ने इस संबंध में पुलिस थाना धर्मपुर में मामला दर्ज किया है। आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है । जांच के दौरान पाया गया कि यह आरोपी पहले भी आपराधिक वारदातों में शामिल रहा है। जिसके खिलाफ पुलिस थाना धर्मपुर में 04 मामले पंजीकृत हुए है जिनमें 02 मामले हैरोइन तस्करी जिनमें 7.47 ग्राम हैरोइन बरामद किया गया था तथा 02 मामले चोरी के है । जिनमें उसने गीजर, कंप्यूटर,गैस सिलेंडर, बिजली का सामान चोरी किये थे । उक्त मामले में आगे की जांच जारी है ।

News Archives

Latest News