हैरोइन के साथ 2 की हुई गिरफ्तारी

Crime Solan

DNN सोलन
जिला की धर्मपुर पुलिस ने 2 लोगों को हैरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। इनके पास से 01.53 ग्राम हैरोइन बरामद हुई है। एसपी अभिषेक यादव ने इसकी पुष्टि करते हुए जानकारी दी कि पुलिस सनवारा के नजदीक नाके के दौरान एक ट्रक को रोका। शक होने पर ट्रक को जब चैक किया गया तो उसके अंदर से पुलिस ने 01.53 ग्राम हैरोइन बरामद की। पुलिस ने ट्रक चालक जगदीश कुमार व साथ बैठे हरीश के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Latest News