Dnewsnetwork
सोलन, 6 जनवरी : सोलन (Solan) पुलिस ने दो लोगों को हैरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। एसपी गौरव सिहं ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर एसआईयू टीम ने कार्रवाई करते हुए ठोडो मैदान ने नजदीक एक वाहन में सवार दोनों युवकों को काबू किया गया। पूछताछ के दौरान उनकी पहचान जितेश उर्फ मुन्ना निवासी सोलन व नीरज निवासी सलोगड़ा सोलन के रूप में हुई । तलाशी के दौरान दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 6.02 ग्राम चिट्टा (हैरोइन) बरामद की गई। पुलिस (Police) ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। अदालत में पेश करके आरोपियों को चार दिनों की पुलिस हिरासत में लिया गया है। आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की जांच करने पर पाया गया कि दोनों आरोपी पहले भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं। आरोपी जितेश उर्फ मुन्ना के खिलाफ 03 आपराधिक मामले पंजीकृत हैं, जिनमें पुलिस थाना सदर सोलन व पुलिस थाना बालूगंज शिमला में 01-01 मामला मादक पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत दर्ज है। इसके खिलाफ पुलिस थाना सदर सोलन में सोने के आभूषणों की चोरी का एक अन्य मामला भी दर्ज है। इसी प्रकार आरोपी नीरज के खिलाफ भी पुलिस थाना सदर सोलन में 02 मामले पंजीकृत पाए गए हैं, जिनमें एक मामला वाहन दुर्घटना से संबंधित है तथा दूसरा मामला लोहे का सामान चोरी करने से संबंधित है। मामले में अन्वेषण जारी है।















