हीरा सैन नेगी बने किन्नौर कल्याण समिति सोलन के अध्यक्ष

Others Solan

DNN सोलन

किन्नौर कल्याण समिति सोलन द्वारा सोमवार को सोलन में आमसभा का आयोजन किया गया। इस आमसभा में रुप सिंह नेगी व बाबू राम नेगी के नेतृत्व में आने वाले दो वर्षांें के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें हीरा सैन नेगी को अध्यक्ष पद कि लिए चुना गया। इसके अलावा बंसी लाल नेगी वरिष्ठ उपप्रधान, राजीव कुमार नेगी महासचिव, श्रीकांत नेगी कोषाध्यक्ष व सोहन सिंह नेगी को सह सचिव बनाया गया। इसके बाद समिति के पूर्व प्रधान नारायण सिंह नेगी ने नव नियुक्त कार्यकारिणी को बेहतर कार्यों के लिए शुभाकामनाएं दी। इस मौके पर नव नियुक्त प्रधान हिरा सिंह नेगी ने कहा कि समिति अपने कार्यों को तेज गति के साथ करेगी, जिसमें सामुदायिक भवन बनाना, पौध रोपण करना, रक्तदान शिविर व अन्य सामाजिक कार्य शामिल रहेंगे।

News Archives

Latest News