DNN सोलन ब्यूरो (आदित्य सोफत)
22नवंबर, रविवार। हिमाचल प्रदेश में 25 नवंबर से चलाए जाने वाले हिम सुरक्षा अभियान के तहत जिला सोलन में 500 से अधिक टीमें तैनात की जाएगी। इन टीमों में आशा वर्कर्स, आंगनवाड़ी वर्कर्स, आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट, हैल्थ वर्कर व स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम बनेगी। यह टीमें अभियान के दौरान घरद्वार पर जाकर स्वास्थ्य बारे डेटा एकत्र करेगी और यह जानकारी सरकार तक पहुंचेगी। इस अभियान से जहां कोविड मरीजों का पता लगेगा, वहीं अन्य बिमारियों की जानकारी भी स्वास्थ्य विभाग को पहुंचेगी। साथ ही किसी भी बीमारी से ग्रसित व्यक्तियों का इलाज भी शुरू हो सकेगा।
अहम बात यह है कि यह है कि इस अभियान के सुपरविजन के लिए भी चार टीमें बनाई गई है। इसमें एक टीम स्टेट लेवल, एक टीम जिला स्तर, एक टीम ब्लॉक लेवल व एक टीम पीएचसी व सीएचसी लेवल पर है। यह टीमें प्रदेश में चलने वाले अभियान का सुपरविजन करेगी। इस अभियान के माध्यम से जिला सोलन में आठ लाख से अधिक लोग कवर होंगे, जिनके स्वास्थ्य की जानकारी सीधे स्वास्थ्य विभाग को होगी।

बता दें कि प्रदेश में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए सरकार व स्वास्थ्य विभाग लगातार एहतिहाती कदम उठा रहा है। प्रदेश में कोविड का पता लगाने के लिए पहले भी सरकार द्वारा एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान चलाया जा चुका है। इस अभियान में सफलता के बाद अब फिर से प्रदेश में 25 नवंबर से हिम सुरक्षा अभियान की शुरुआत की जा रही है। यह अभियान लगभग एक महीने तक पूरा किया जाएगा। सरकार के निर्देशानुसार इस अभियान के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग ने टीमें भी बनाई जा रही है।
हर बीमारी की जानकारी
इस अभियान में बिमारियों का पता लगाने के लिए चार चरण बनाएं गए है। इसमें कोविड, टीवी, कुष्ठ रोग व चौथे चरण में कैंसर, शुगर, बीपी व लम्बी बीमारी को रखा गया है। इस बारे इस अभियान में लगाया जाएगा। इसमे संदेहास्पद मामलों की जांच भी की जाएगी व स्थानीय अस्पताल में टैस्ट भी करवाएं जाएंगे।

इस अभियान में घर-घर से एकत्र होने वाली जानकारी को ऑनलइन माध्यम से फीड किया जाएगा। इसके लिए एक पोर्टल के माध्यम से जिला स्वास्थ्य के पास पहुंचेगी। साथ ही पूर्ण जानकारी के बाद ही यह डेटा फीड किया जाएगा
क्या कहना है सीएमओ सोलन का
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. राजन उप्पल कहना है कि प्रदेश वाले इस अभियान के लिए सोलन में तैयारियां पूर्ण की जा रही है। टीमों का गठन भी जिला में किया जा रहा है और इस अभियान में लगभग 500 टीमें बनाई जाएगी। इन टीमों के द्वारा सोलन जिला के लगभग आठ लाख से अधिक लोग कवर होंगे।