हिमाचल ललित कला परिषद की मंजू धौलटा बनी प्रधान

Others Solan
सोलन, 7 जून
हिमाचल ललित कला परिषद की एक बैठक आयोजित की गई। जो बैठक वर्चुअल माध्यम से हुई और इसकी अध्यक्षता डॉ कामेश्वर शर्मा ने की। बैठक में परिषद के पुनर्गठन को लेकर चर्चा हुई और इसमें 18 सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में कला के प्रचार प्रसार, शिक्षा में कला विषय को बढ़ावा देने, जमा एक व जमा 2 कक्षाओं में ललित कला विषय को प्रारंभ कराना, कला की कार्यशाला आयोजित करने सहित अन्य मामलों पर चर्चा हुई। साथ ही इस बैठक में परिषद के नए पदाधिकारी भी चुने गए। जिनमें सर्वसम्मति से संस्थापक एवं मुख्य सलाहकार डॉ कामेश्वर शर्मा को चुना गया। जबकि मंजू धौलटा को प्रधान, मनोज को महासचिव, अतुल शर्मा को कोषाध्यक्ष, रोहित कुमार को उपाध्यक्ष बनाया गया। प्रदेश स्तरीय बैठक में नई कार्यकारिणी को सरकार के समक्ष विभिन्न मुद्दे उठाने की जिम्मेवारी भी सौंपी गई।

News Archives

Latest News