हिमाचल रीजनल एलाइंस पार्टी 80 फीसदी युवाओं को देगी टिकट

Himachal News Others

DNN नाहन

24 मार्च। हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष विधानसभा के चुनाव होने हैं और उसी के चलते अब लगभग सभी राजनैतिक दल चुनावी मोड पर कार्य करने लगे हैं।इसी कड़ी में आज हिमाचल रीजनल एलाइंस पार्टी के महासचिव सुभाष शर्मा ने नाहन में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने साफ किया कि प्रदेश के हितों को ध्यान में रखते हुए इस बार रीजनल एलाइंस पार्टी सभी 68 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है, जिसमें 80 फीसदी टिकट 35 वर्ष से कम आयु के युवाओं को और शेष सेवानिवृत कर्मचारियों को दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस बार यदि उनकी सरकार बनती है, तो ओल्ड पेंशन को लेकर भी एक नीति के तहत कार्य किया जाएगा।
सुभाष शर्मा ने बताया कि हिमाचल रीजनल एलाइंस में दिल्ली की कोई भूमिका नहीं होगी और पार्टी खुद अपना मुख्यमंत्री चुनेगी। इसके अतिरिक्त बेरोजगारों और युवाओं को टिकट आबंटन में प्राथमिकता दी जाएगी। सुभाष शर्मा, महासचिव, हिमाचल रीजनल एलाइंस पार्टी

News Archives

Latest News