हिमाचल में HRTC की बस में लगी आग, अधिकतर हिस्सा जला

Himachal News Others Shimla

शिमला। विकास खंड ननखड़ी के तहत झिंझड़ू में एचआरटीसी रामपुर डिपो की बस आग की भेंट चढ़ गई। रामपुर से झिंझड़ू रूट पर गई इस बस के जलने की खबर तब लगी, जब शुक्रवार सुबह बस चालक व परिचालक वापस रामपुर लौटने के लिए बस के पास पहुंचे। लेकिन तब बस का अधिकतर हिस्सा जल चुका था।
चालक परिचालक ने तुरंत इसकी सूचना अड्डा प्रभारी रामपुर को दी, जिसके बाद ननखड़ी पुलिस को इसकी शिकायत दी गई।
जानकारी के मुताबिक गुरुवार शाम रामपुर बुशहर-झिंझड़ू बस नम्बर HP-06A-4171 अपने निर्धारित समय पर बस अड्डा रामपुर से रवाना हुई। करीब 9 बजे बस झिंझड़ू पहुंची। जिसके बाद चालक परिचालक ने बस को सड़क किनारे पार्क किया और बस को अच्छी तरह से लॉक कर अपने क्वाटर के लिए चले गए। सुबह जब चालक परिचलक अगले सुबह वापस रामपुर लौटने के लिए बस के पास पहुंचे तो देखा कि बस अभी भी जल रही है। आग से बस के ईंजन, सीटें, और पिछले टायर समेत अन्य कल पुर्जे भी पूरी तरह से जल चुके थे।
अड्डा प्रभारी भाग चंद ने बताया कि आग से बस का अधिकतर हिस्सा जल चुका है। वही इस मामले मे पुलिस ने कई लोगों के बयान दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

News Archives

Latest News