हिमाचल में 3 जनवरी से लेकर 6 जनवरी तक बारिश एवं बर्फबारी का दौर रहेगा जारी 

Others Shimla

DNN शिमला

हिमाचल प्रदेश में फिर बर्फबारी की संभावना बन गई है। 5 व 6 तारीख को प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश के साथ बर्फबारी की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है। हिमाचल प्रदेश में आज भी अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई वही मैदानी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ का कुछ असर देखने को मिला यहाँ पर बारिश हुई। जिसके चलते प्रदेश के तापमान में भी 5 से 6 डिग्री गिरावट दर्ज की गई । मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा भी अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी तथा मैदानी क्षेत्रों में बारिश के साथ अधेड़ चलने को लेकर 5 और 6 तारीख के लिए चेतावनी जारी की गई है ।

वहीं इस अवसर पर मौसम विभाग निर्देशक मनमोहन सिंह ने ताजा जानकारी देते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में बीते 24 घंटों में भी अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जैसे कि कुफरी , नारकंडा, खड़ा पत्थर , लाहौल – स्पीति किन्नौर , जैसे क्षेत्रों में बर्फबारी दर्ज की गई आने वाले दिनों में 3 जनवरी से लेकर 6 जनवरी तक एक और पश्चिमी विक्षोभ के चलते शिमला समेत अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी तथा मैदानी क्षेत्रों में बारिश को लेकर चेतवनी भी जारी की गई है । प्रदेश गिरते तापमान के चलते समूचा प्रदेश शीतलहर की चपेट में आ गया है । कुछ एक जिलों में तापमान शून्य से भी नीचे चल रहा है ।

News Archives

Latest News