DNN शिमला
पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते हिमाचल प्रदेश में मौसम (Climate in Himachal Pradesh) में बदलाव आ सकता है। शुक्रवर और शनिवार को प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। प्रदेश के ऊंचे पर्वतीय जिलों किन्नौर, मंडी, कुल्लू, चंबा व लाहौल स्पीति के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अगले दो दिनों में बर्फबारी के आसार हैं। जबकि मौसम विभाग के अनुसार बिलासपुर, कांगड़ा, हमीरपुर व मंडी के कई भागों में 3 दिसंबर तक धुंध पड़ने को लेकर चलो अलर्ट भी जारी किया गया है। जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा (Kangra) और मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा में 7 दिसंबर तक मौसम साफ बना रहने की संभावना है।















