हिमाचल में ब्यास नदी में पलटी महिलाओं की राफ्ट, 2 की मौत, 4 घायल

Himachal News Kullu Others

DNN कुल्लू

29 अक्टूबर। जिला कुल्लू के बाशिंग के साथ लगते इलाके में ब्यास नदी में राफ्ट पलटने से दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं अन्य चार महिलाएं इस दौरान घायल हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार कुल्लू-मनाली घूमने के लिए सैलानी मुंबई से आए थे। सभी महिलाओं ने दोपहर के समय बवेली से राफ्टिंग करने का मन बनाया। इसके बाद सेऊबाग से देवधाम तक होने वाली राफ्टिंग के सफर पर महिलाएं राफ्ट में सवार हुई। राफ्ट में छह महिलाओं के साथ एक पायलट मौजूद था। ब्यास नदी में जैसे ही राफ्ट बाशिंग के पुलिस लाइन के साथ पहुंची तो राफ्ट अचानक से पानी के तेज बहाव में पल्ट गई। इस बीच सभी महिलाएं राफ्ट से नीचे गिरी और ब्यास नदी में अपनी जाने बचाने के लिए आवाजे लगने लगी। इस बीच राफ्ट पायलट ने महिलाओं को भी बचाने की कोशिश की और उन्हें बचाया। लेकिन एक महिला की राफ्ट के नदी में पल्टते ही पानी में डूबने से मौत हो गई। जबकि दूसरी महिला की थोड़ी देर बाद पानी से निकालने के बाद ही मौत हुई। राफ्ट पल्टने की सूचना पाते ही अन्य राफ्ट संचालको ने भी घायल चार महिलाओं को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। इस हादसे में साकेश पत्नी राणवी इंदौर, रुकईया पत्नी दाहोद 72 वर्षीय महाराष्ट्र की मौत हो गई है। वहीं इस दौरान तसनीम पत्नी खेरीवाल, मश्यिम पत्नी जैनूदीन इंदौर 47 वर्ष, नफीसा पत्नी फिरोज महाराष्ट्र व रराीदा पत्नी कुतवूदीन घायल हुए है। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को अपने कब्जे में ले लिया।
एसपी कुल्लू गुरुदेव शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है। वहीं पुलिस ने दोनों महिलाओं के शवों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। पुलिस की टीम मृतकों के परिजनों के बयान दर्ज कर रही है।

News Archives

Latest News