हिमाचल में पौने 8 किलो चांदी व 20 लाख की नकदी बरामद, जांच में जुटी पुलिस

Bilaspur Crime Himachal News Others

DNN बिलासपुर

26 नवंबर। शुक्रवार को पुलिस थाना स्वारघाट की टीम ने नाके के दौरान एक कार से पौने 8 किलो चांदी सहित 20 लाख कैश बरामद किया है। कार में ले जाए जा रहे चांदी के बिल व भारी भरकम कैश संबंधी कार सवार युवक कोई कागजात पेश नहीं कर सका। इस पर पुलिस ने कार सहित सामान को अपने कब्जे में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार सुबह सवा 5 बजे स्वारघाट पुलिस टीम इंस्पेक्टर बलबीर सिंह की अगुवाई में जब स्वारघाट चौक पर नाका लगाकर वाहनों की तलाशी में जुटी थी, तो इतने में बिलासपुर की तरफ से आ रही इस कार को जब चैक किया गया, तो कार में से बिना बिल यह चांदी बरामद की गई।
पंजाब नंबर की इस क्रेटा कार में 2 लोग सवार थे, जोकि खुद को पंजाब के जालंधर निवासी बता रहे हैं। पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक पूछताछ में युवकों ने खुद को ज्वेलर्ज बताया है, लेकिन कार में ले जाई जा रही 7 किलो 780 ग्राम चांदी व 20 लाख कैश को लेकर युवक कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए हैं।
एसपी बिलासपुर एसआर राणा ने बताया कि कार को कब्जे में लेकर उक्त युवकों से सामान संबंधी पूछताछ की जा रही है।

News Archives

Latest News