DNN मंडी
09 जनवरी। रविवार सुबह मंडी-पठानकोट नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। इस सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। कार में सवार यह सभी लोग जोगिंदर नगर से पधर की ओर जा रहे थे।
जानकारी के अनुसार मंडी-पठानकोट नेशनल हाईवे पर जोगिंदर नगर उपमंडल के डेलू में रविवार सुबह 9:00 बजे के करीब एक कार अनियंत्रित होकर पैरपिट को तोड़ते हुए गहरी खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने जैसे ही कार के गिरने की आवाज सुनी, तो तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए। इसके बाद घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई।
कार में 5 लोग सवार थे, जिनमें से दो लोगों की मौत हो गई है। वही तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यह सभी लोग पधर उपमंडल के घटासनी के लखवान क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को सिविल अस्पताल जोगिंदर नगर पहुंचाया। वही मृतकों के शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान बहादुर सिंह पुत्र हिम्मत राम गांव लखवां व ज्ञानचंद उत्तर हिम्मत राम के रूप में हुई है। जबकि गंभीर रूप से घायलों में मुंशी राम, फतेह सिंह व नंदलाल शामिल है। डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि मृतकों का सिविल अस्पताल जोगिंदर नगर में पोस्टमार्टम किया जा रहा है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। स्थानीय लोगों की माने तो यह हादसा कम पैरपिट होने की वजह से हुआ है। स्थानीय निवासी दिलीप सिंह का कहना है कि यहां पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, उन्होंने विभाग से यहां पर अधिक मात्रा में पैरपिट लगाने की मांग उठाई है।















