हिमाचल में दर्दनाक हादसा, पिकअप दुर्घटनाग्रस्त, 2 महिलाओं की मौत, कई घायल

Chamba Himachal News Others

DNN चंबा

7 दिसम्बर। देवभूमि हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। यह हादसा उस वक्त सामने आया जब पिकअप में सवार कुछ महिलाएं किसी अन्य की शोक सभा में शोक प्रकट करने जा रही थी। हादसे में 2 महिलाओं की मौत हो गई। जबकि कई अन्य हादसे में घायल बताई जा रही है।
हादसा जिला चंबा में पेश आया है। यहां भराड़ी के पास सरोग नाला में एक पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि पिकअप में सवार होकर करीब 2 दर्जन महिलाएं निकटवर्ती सरैया गांव में एक शोक सभा के लिए जा रही थी। इसी बीच सरोग नाला में पिकअप हादसे का शिकार हो गई।।हादसे में दो महिलाओं की मौके पर मौत हो गई। जबकि 20 से अधिक महिलाएं घायल बताई जा रही हैं। 108 एंबुलेंस के माध्यम से सभी घायल महिलाओं को अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस थाना चुवाड़ी के तहत बकलोह चौकी से पुलिस की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। हादसे की पुष्टि डीएसपी विशाल वर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।

News Archives