DNN हमीरपुर
20 अप्रैल। जिला के भोरंज थाना में तैनात एक ड्राइवर कांस्टेबल ने सल्फास निगल कर आत्महत्या कर ली है। घटना सोमवार सुबह के वक्त की बताई जा रही है। मामले में उक्त पुलिस जवान ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। सुसाइड नोट में जवान ने घरेलु विवाद को आत्महत्या की वजह बताया है साथ ही उसकी मौत के बाद किसी पर कोई कार्रवाई न किए जाने की बात कही है।
जानकारी के अनुसार ड्राइवर कांस्टेबल राजेश निवासी खुडियां ज्वालाजी भोरंज थाना में तैनात था। सुबह राजेश की अपने भाई से बात हुई थी। इसके बाद राजेश मृत हालत में नौ बजे के करीब सरकारी क्वार्टर में मिला। शव बरामद करने के बाद भोरंज थाना पुलिस ने परिजनों को सूचित किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल काॅलेज हमीरपुर लाया गया है। शव के पास सल्फास बिखरा हुआ मिला है, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि ड्राइवर कांस्टेबल ने सल्फास निगल कर ही जान दी है। एसएचओ भोरंज सुरम सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल काॅलेज ले जाया गया है। वहीं एसपी हमीरपुर आकृति शर्मा का कहना है कि मामले में सुसाइड नोट बरामद किया गया है। सुसाइड नोट में मृतक जवान ने आत्महत्या की वजह घरेलु विवाद बताया है, हालांकि इस नोट में मृतक ने किसी पर कार्रवाई न किए जाने की बात कही है।















