हिमाचल में अब जारी रहेंगी स्नातक अंतिम सत्र की परीक्षाएं, सरकार द्वारा डाली गई एसएलपी को हाईकोर्ट ने माना

Education Himachal News Others Shimla
 
DNN शिमला ब्यूरो 
 18 अगस्त।  हिमाचल प्रदेश के कालेजों में स्नातक में अंतिम सत्र की परीक्षाएं अब सुचारु रूप से चलेगी। परीक्षाओं को लेकर सरकार द्वारा डाली गई एसएलपी को हाईकोर्ट द्वारा मान लिया गया है। बता दें बीते कल हाईकोर्ट के कॉलेज और यूनिवर्सिटी की परिक्षाओं पर रोक लगा दी थी। इस निर्णय के बाद एचपीयू ने 18 अगस्त की परीक्षा को स्थगित कर दिया था, लेकिन अब हाईकोर्ट ने सरकार की एसएलपी को मान लिया है। एडवोकेट जनरल अशोक शर्मा ने शिमला में इस बात की जानकारी दी है।
गौरतलब हो की प्रदेश में स्नातक की अंतिम सत्र की परीक्षाएं 17 अगस्त से शुरू हो गई है।  इस दौरान कोर्ट के फैसले को लेकर 18 अगस्त की परीक्षा को स्थगित किया गया था, लेकिन अब कोर्ट द्वारा परीक्षाएं सुचारु रूप से चलाने  का फैंसला दिया है।
वहीं, विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य सिकंदर कुमार ने कहा कि पहले निर्धारित डेटशीट  के आधार पर 19 अगस्त से  यूजी अंतिम सेमेस्टर की आगे की परीक्षाएं यथावत जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि 18 अगस्त को स्थगित की गईं सभी परीक्षाएं अंत में आयोजित की जाएगी। इसकी डेटशील एचपीयू की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दी जाएगी।

News Archives

Latest News