DNN शिमला (Shimla)
हिमाचल प्रदेश विधानसभा (Himachal Pradesh) चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी की ओर से किए गए टिकट आवंटन के बाद के सीटों पर बगावत देखने के लिए मिल रही है। इस बगावत पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा ने पार्टी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि पैराशूट उम्मीदवारों की वजह से भाजपा के कार्यकर्ता परेशान हैं और भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओं पर अनुशासन का चाबुक चला रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा में संवाद का कोई स्थान नहीं है और पार्टी अपने लोगों की बात नहीं सुनती।
अखिल भारतीय कांग्रेस (Congress) कमेटी के प्रवक्ता अलका लांबा (Alka Lamba) ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में सबसे मजबूत आंतरिक लोकतंत्र है। पार्टी से संवाद के बाद ही सभी सीटों पर प्रत्याशी तय कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की शेष पांच सीटों पर भी संवाद चल रहा है। जल्द ही पार्टी नेताओं में समन्वय बिठाकर टिकट सूची जारी कर देगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में कार्यकर्ताओं और नेताओं को बोलने के लिए खुला मंच दिया जाता है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी अनुशासन का हवाला देकर कार्यकर्ताओं को परेशान करने का काम करती है। अलका लांबा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा सरकार 5 साल तक रिमोट कंट्रोल पर चलती रही। अब रिमोट की बैटरी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कमजोर पड़ गए हैं, ऐसे में अब PM मोदी के चेहरों पर चुनाव लड़ने का कोशिश की जा रही है।
राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी के हिमाचल दौरे को लेकर भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी का 31 अक्टूबर को हिमाचल आएंगी। इस दिन में कुल्लू में रोड शो और मंडी में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगी। लांबा ने कहा कि जल्द ही हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी कर दी जाएगी।















