हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आक्रामक प्रचार अभियान

Himachal News Others Shimla

DNN शिमला

10 नवंबर  हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आक्रामक प्रचार अभियान के आखिरी दिन कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने सद्भावना दिखाते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता एवं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ बृहस्पतिवार को सेल्फी ली।
सीतारमण राज्य की राजधानी में भाजपा के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने आई थीं। भाजपा 12 नवंबर को होने वाले चुनावों में सत्ता बरकरार रखने की कोशिश में जुटी है।
कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता पार्टी नेता प्रियंका गांधी वाद्रा का इंतजार कर रही थीं, तभी उन्होंने शिमला क्लब के पास मॉल रोड से गुजर रहे केंद्रीय वित्त मंत्री के काफिले को देखा। वाद्रा को दोपहर में माल रोड पर एक जन संपर्क अभियान में हिस्सा लेना था।

सीतारमण के साथ मौजूद भाजपा के मीडिया प्रभारी करण नंदा ने कहा, ‘‘वित्त मंत्री ने जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अपनी ओर हाथ हिलाते देखा, तो उन्होंने अपना काफिला रोक दिया। वह अपने वाहन से उतरीं और उनसे मिलीं। उन्होंने (कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने) वित्त मंत्री के साथ सेल्फी ली।’’

सूत्रों के अनुसार, जब महिला कांग्रेस प्रमुख ने कांग्रेस का पटका पहने पार्टी समर्थकों को बुलाया, तो उन्होंने अपने नेता को अनसुना करते हुए कहा कि सीतारमण ने महिलाओं को गौरवान्वित किया है और वे उनके साथ सेल्फी लेना चाहती हैं।

News Archives

Latest News