हिमाचल प्रदेश मेधा प्रोत्साहन योजना का लाभ लेने के लिए मेधावी विद्यार्थियों करें आवेदन

Bilaspur Himachal News Others


DNN बिलासपुर

15 जुलाई। उप निदेशक उच्च शिक्षा राजकुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश मेधा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत मेधावी विद्यार्थियों में राज्य एवं राज्य से बाहर के संस्थानों से  CLAT, NEET, IIT-JEE, AIIMS, AFMC, NDA    एवं  UPSC, SSC, Banking and Insurance, Railways  इत्यादि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के कार्य में कार्यरत है, से कोचिंग लेने हेतु आवेदन आमंत्रित किए है।
उन्होंने बताया कि चयनित मेधावी छात्र किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी हेतु अपनी स्वेच्छा से किसी भी कोचिंग संस्थान से आॅनलाईन या व्यक्तिगत रुप में कोचिंग कक्षाओं में भाग लेने हेतु स्वतंत्र रहेंगे। उन्होंने बताया कि इस योजना का लाभ लेने के लिए विद्यार्थी हिमाचल प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए। इस योजना के अंतर्गत 12वीं के 350 अभ्यार्थी तथा स्नातक स्तर के 150 अभ्यार्थी को मैरिट के आधार पर चयनित किया जाएगा। सामान्य वर्ग श्रेणी के विद्यार्थी द्वारा 11वीं और 12वीं में 75 प्रतिशत तथा स्नातक में 50 प्रतिशत अंक और अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछडा वर्ग, आईआरडीपी, बीपीएल श्रेणी के विद्यार्थियों द्वारा 11वीं और 12वीं में 65 प्रतिशत अंक तथा स्नातक में 45 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि अभ्यार्थी के परिवार की कुल आयु 2.50 लाख प्रतिवर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने बताया कि विद्यार्थी इस योजना के लाभ उठाने के लिए अपने आवेदन पत्र शिक्षा निदेशक (उच्चतर) के कार्यालय में डाक द्वारा तथा ई-मेल आईडी  medha.protsahan@gov.in    के माध्यम से 24 जुलाई तक जमा करवा सकते है। उन्होंने बताया की योजना से सम्बन्धित पूर्ण जानकारी शिक्षाा निदेशक उच्चतर हिमाचल प्रदेश की वैबसाईट www.educationhp.org   पर उपलब्ध है।

News Archives

Latest News