DNN शिमला
हिमाचल प्रदेश में बुधवार देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। प्रदेश के कुल्लू व मंडी जिला में बुधवार रात को करीब 9:33 पर भूकंप आया। जिसका केंद्र जोगिंद्रनगर था। राहत की बात यह है कि भूकंप के कारण किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.1 मापी गई है। उत्तर भारत में 1 हफ्ते में तीसरी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।













