हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बद्दी में किया अर्ध दिवसीय दौरा

Baddi Himachal News Others
DNN बद्दी (आदित्य चड्ढा)
24 नवंबर। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज बद्दी का प्रस्तावित दौरा किया, जहाँ पर उद्योगपतियों द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया, जिसके बाद मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को शॉल टोपी देकर सम्मानित किया,मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ  इंडस्ट्री मिनिस्टर विक्रम ठाकुर,स्वास्थ्य मंत्री राजीव सहजल  और दून के विधायक परमजीत सिंह पम्मी मौजूद रहे।
 दौरे के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बिरला टैक्सटाइल धागा मील यूनिट 2 का उद्घाटन किया। बिरला टैक्सटाइल की यह यूनिट 200 करोड़ 39 लाख की लागत से बनकर तैयार हुई है इस यूनिट मे 500 से 700 लोगों को रोजगार मिलेगा।
इसके बाद मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने सम्बोधन किया और उन्होंने सतलूज बिरला टेकस्टाइल के चेयरमैन  को यूनिट 2 के उद्धघाटन की शुभकामनाएं दी और कहा की यह बिरला टेकस्टाइल की दूसरी यूनिट लगने  से हिमाचल के युवाओं को रोजगार मिलेगा,मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा की कॉरोना काल के समय मे भी उद्योगपतियों ने सरकार का सहयोग किया है। वहीं मुख्यमंत्री से उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा दिए जा रहे इस्तीफे पर जब बात करनी चाही तो उन्होंने इस बारे में टिप्पणी देने से मना कर दिया। इस दौरे के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शिमला के लिए रवाना हो गये।

News Archives

Latest News