हिमाचल प्रदेश कांग्रेस व्यापार अनुभाग के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से भेंट की

Himachal News Others Shimla

DNN शिमला 

14 दिसम्बर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस व्यापार अनुभाग के एक प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर के नेतृत्व में आज यहां मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट कर उन्हें हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी। उन्होंने मुख्यमंत्री को व्यापारी समुदाय से जुड़े विभिन्न मुद्दों से भी अवगत करवाया।

पेंशनर कल्याण संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से भेंट की
हिमाचल प्रदेश पेंशनर कल्याण संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष आत्मा राम शर्मा के नेतृत्व में आज यहां मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट की और प्रदेश की बागडोर संभालने पर उन्हें बधाई दी।
इस अवसर पर प्रदेश कोषाध्यक्ष संतराम शांडिल, जिला शिमला इकाई के अध्यक्ष बलबन कश्यप, कार्यालय सचिव रूप कौशल और कार्यालय के पदाधिकारी बेलीराम आजाद, जीवन ठाकुर तथा सुन्दर लाल सूर्यवंशी भी उपस्थित थे।

News Archives

Latest News