DNN शिमला
26 फ़रवरी। जिला शिमला पुलिस ने लाखों रुपए की ठगी करने वाले एक आरोपी को चेन्नई से धर दबोचने में सफलता हासिल की है। पुलिस मामले में आगामी जांच कर रही है।
दरअसल शिमला पुलिस की एक टीम ने आईपीसी की धारा 420,120 बी के तहत चेन्नई से बालमुर्गन पशुपति नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने यहां पंथाघाटी में एक फर्म से 36 लाख रुपये की ठगी की थी।
पुलिस के अनुसार आरोपी और उसके सहयोगियों ने भारतीय मार्ट पर कई फर्जी कंपनियों को डीआई पाइप के आपूर्तिकर्ताओं के रूप में भारत भर में ठेकेदारों और व्यापारिक एजेंसियों को सूचीबद्ध हुआ है। ठगी करने के बाद आरोपी बालमुर्गन फरार था और उसका पता नहीं चल रहा था। चेन्नई में चार दिन की तलाशी के बाद टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ चेन्नई में भी एक चोरी का मामला दर्ज है और वह कर्नाटक पुलिस द्वारा धोखाधड़ी के मामलों में भी वांछित है। आरोपी को 25 फरवरी को शिमला लाया गया था और पुलिस इस मामले में आगामी जांच कर रही है।















