DNN सोलन
देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे हिमाचल के लोगों की घर वापसी शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के आदेशों के बाद जहां छात्रों को लेने के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसें राजस्थान के कोटा के लिए रवाना हुई है। वही हरियाणा में फंसे हिमाचल के करीब 52 लोगों को लेकर हरियाणा रोडवेज की बस हिमाचल के प्रवेश प्रवेश द्वार परमाणु पहुंच गई है। रात को करीब 1:15 बजे यह बसें हिमाचल की सीमा में दाखिल हुई। बसों में आए लोगों का सोलन जिला प्रशासन के अधिकारियों ने नाम पता नोट करने के बाद उन्हें फिलहाल क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है। जिला प्रशासन की टीम ने हिमाचल में फंसे हरियाणा के 37 लोगों को भी इन बसों में उनके राज्य के लिए भेज दिया है। यह प्रक्रिया एडीसी विवेक चंदेल, एसी परमाणु विक्रम नेगी व डीएसपी योगेश्वर रोल्टा के नेतृत्व में हुई। एएसपी शिवकुमार शर्मा ने बताया कि हरियाणा से आए लोगों को क्वॉरेंटाइन किया गया है और मौके पर पुलिस बल तैनात है।
