हिमाचल की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ पर 23 अगस्त को बंगाणा में होगा भव्य समारोह, अनुराग होंगे मुख्यतिथिः कंवर

Himachal News Others Una
DNN ऊना
17 अगस्त  प्रगतिशील हिमाचल-स्थापना के 75 वर्ष कार्यक्रम के तहत कुटलैहड़ विस क्षेत्र के बंगाणा में 23 अगस्त को भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें केंद्रीय सूचना प्रसारण, खेल एवं युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर मुख्यतिथि होंगे। यह बात ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज समारोह की तैयारियों पर बंगाणा में बुलाई गई बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।
वीरेंद्र कंवर ने कहा कि समारोह 23 अगस्त को दोपहर एक बजे आरंभ होगा। इस अवसर पर प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों से संबंधित प्रदर्शनियां भी लगाई जाएंगी, जिसमें कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में आजादी के पश्चात के विकास के सफर को दर्शाया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समारोह के लिए सरकारी स्तर पर उच्च स्तरीय व्यवस्था प्रबंधन किया जाएगा तथा समारोह में 5000 लोगों के बैठने, आनेजाने तथा खानपान संबंधी व्यवस्था की जाएगी।
इस अवसर पर भाजपा कुटलैहड़ मंडल के अध्यक्ष मास्टर तरसेम लाल व महासचिव कैप्टन प्रीतम सिंह डढवाल, ऊना भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष सूरम सिंह, कुटलैहड़ भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष बलवंत सिंह वर्मा, बीडीसी बंगाणा के अध्यक्ष देव राज शर्मा, एसडीएम बंगाणा योगराज धीमान, तहसीलदार बंगाणा राहुल शर्मा, बीडीओ बंगाना यशपाल परमार, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता शशि पाल धीमान, जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता अश्विनी कुमार बंसल सहित कई अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे।
-0—-
समूर व चपलाह में निर्मित चैक डेम में होगा मछली पालनः वीरेंद्र कंवर
मछली पालन को लेकर केटीडीएस तथा जल शक्ति विभाग के बीच हुआ समझौता
ऊना 17 अगस्त 2022- कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत समूर तथा चपलाह में निर्मित चेक डेमों में मत्स्य पालन आरंभ किया जाएगा, जिससे भविष्य में रोजगार के अवसर पैदा होंगे। यह बात ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कवंर ने विश्राम गृह बंगाणा में कुटलैहड़ टूरिज्म डेवलपमेंट सोसायटी तथा जल शक्ति विभाग के बीच हुए समझौता ज्ञापन के अवसर पर दी। उन्होंने बताया कि जल शक्ति विभाग की ओर से कुटलैहड़ टूरिज्म डेवलपमेंट सोसायटी को मत्स्य पालन के लिए अनापति पत्र दे दिया गए है। समिति अब शीघ्र ही समूर तथा चपलाह में मछली पालन के लिए टेंडर आमंत्रित करेगी।
वीरेंद्र कंवर ने कहा कि जिला प्रशासन की इस पहल से क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे तथा कुटलैहड़ टूरिज्म डेवलपमेंट सोसाइटी को भी आय प्राप्त होगी। उन्होंने बताया कि मत्स्य पालन के अलावा भी कुटलैहड़ टूरिज्म डेवलपमेंट सोसायटी इन स्थानों पर पर्यटन संबंधी गतिविधियां आरंभ करने के लिए संभावना का पता लगाएगी ताकि इन स्थानों पर पर्यटन गतिविधियों को भी आरंभ किया जा सके।
-0-

News Archives

Latest News