हिमाचल की खो-खो की टीम के चयन के लिए 30 अगस्त को होगा ट्रायल

Bilaspur Solan Sports

DNN सोलन/बिलासपुर

उड़ीसा के भुवनेश्वर में 22 से 24 सितम्बर को होने वाली 40वीं जूनियर नेशनल खो -खो प्रतियोगिता में हिमाचल की टीम भी भाग लेगी। इसके लिए हिमाचल खो – खो संघ ने लड़कों व लड़कियों की (kho-kho trial ) टीम के चयन के लिए 30 अगस्त को राजकीय उच्च स्कूल जुखाला जिला बिलासपुर में ट्रायल रखा है। यह सुबह 9 बजे से शुरू हो जाएगा। इसमे में 18 वर्ष से कम आयु वर्ग के खिलाड़ी ही भाग ले सकते है। इस ट्रायल का संचालन जिला खो – खो संघ के महासचिव अमरजीत सिंह ठाकुर द्वारा किया जाएगा। संघ के प्रधान अभिषेक ठाकुर, महासचिव देवीदत्त तनवर व उपप्रधान एल.आर.वर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस ट्रायल में केवल वे ही खिलाड़ी शामिल होंगे जिन आयु 27 सित बर 2021 तक 18 वर्ष से कम होगी। लड़कों व लड़कियों के वर्ग की जूनियर नेशनल खो – खो प्रतियोगिता एक साथ भुवनेश्वर में हो रही है। खो – खो खिलाड़ियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अच्छा अवसर है। सबसे बड़ी बात यह है कि इस वर्ष से देश में खो – खो लीग भी हो रही है। प्रतिभावान खिलाड़ियों को इस लीग में भी खेलने का मौका मिल सकता है।

News Archives

Latest News