हिमपरिवेश पर्यावरण संरक्षण समिति की त्रैमासिक बैठक आयोजित

Himachal News Others Solan

DNN सोलन 

22 अगस्त तहसीलदार नालागढ़ निशा आज़ाद ने कहा कि खनन के लिए लीज पर दी गई भूमि से अवैध खनन रोकने के दृष्टिगत सितम्बर माह तक लीज वाले क्षेत्र की निशानदेही करवाकर पिल्लर लगाना सुनिश्चित करें ताकि खनन वाले क्षेत्र की पहचान की जा सके और क्षेत्र में अवैध खनन को रोका जा सके। यह बात तहसीदार नालागढ़ निशा आज़ाद ने हिमपरिवेश पर्यावरण संरक्षण समिति की त्रैमासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।
तहसीलदार ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अवैध रास्ते स्थाई तौर पर बंद करना भी सुनिश्चित करें तथा समय-समय पर इनका औचक निरीक्षण भी किया जाए ताकि अवैध खनन पर अंकुश लगाया जा सके।
उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे खनन स्थलों पर सीमा स्तंभ का भी समय-समय पर निरीक्षण करे ताकि अवैध खनन को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि आदेशों के विरूद्ध यदि कोई अवैध खनन करता है तो उसके विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि अवैध खनन से नदियों का तंत्र प्रभावित होता है तथा इससे नदियों की खाद्य-श्रृंखला नष्ट होती है, नदियों का प्रवाह-पथ, नदियों में खनन से निकटवर्ती क्षेत्रों का भू-जल स्तर प्रभावित होता है।
बैठक में हिमपरिवेश पर्यावरण संरक्षण समिति के प्रधान लच्छमी सिंह ठाकुर, वरिष्ठ उप प्रधान रणविजय सिंह, उप प्रधान संजीव कौशल, एसीएफ मुनीश, खनन अधिकारी हेमराज, सहायक वन संरक्षक मुशीश, अतिरिक्त थाना प्रभारी नालागढ़ रमेश ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

News Archives

Latest News