DNN नाहन
08 अप्रैल। नाहन-पांवटा साहिब एनएच-07 पर हुए हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई है। मृतक की शिनाख्त 36 साल के कुलानंद निवासी नलका संभालका के तौर पर की गई है। मृतक का नाहन अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। साथ ही पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार हादसा बोहलियों के समीप पेश आया। बताया जा रहा है कि पांवटा साहिब की ओर से आ रही कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक गंभीर रुप से घायल हो गया, जिसकी घटनास्थल पर कुछ देर बाद मौत हो गई। वहीं कार चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तफ्तीश तेज की। हादसे की पुष्टि डीएसपी हेडक्वार्टर मीनाक्षी ने की है। उन्होंने कहा कि शव पोस्टमार्टम के लिए नाहन अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।















