DNN धर्मपुर
बरसात ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। कालका-शिमला नेशनल हाइवे पर धर्मपुर के साथ पहाड़ी दरकने से सड़क किनारे खड़ी करीब 4 कारों 1 टिपर समेत कई वाहन मलबे में दब गए। पहाड़ी खिसकने से ठीक इस के ऊपर स्थित सीआरपीएफ के ट्रेनिंग सेंटर को भी खतरा हो गया है। घटना के बाद मौके पर राहत कार्य शुरू हो गया था।
धर्मपुर बाजार से शिमला की तरफ ये हादसा हुआ है। उपरोक्त वाहनों के साथ 3 बाइक भी मलबे में दबे है। हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। इन दिनों फोरलेन का खुदाई चली हुई है।




















