DNN आनी (चमन शर्मा)
वन विश्राम गृह च्वाई में आनी वैली ग्रोवर एसोसिएशन की बैठक का आयोजन किया गया । बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने की । बैठक में सर्वप्रथम पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों पर हुए आतंकी हमले की निंदा करते हुए शहीदों को दो मिनट का मौन रखा गया और एसोसिएशन के सदस्यों ने प्रधानमंत्री राहत कोष को 11 हज़ार रूपये की राशि देने का प्रस्ताव पारित किया । बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि आनी ग्रोवर एसोसिएशन का गठन बागवानों के उत्थान के लिये क़िया गया है । एसोसिएशन के माध्यम से हर बागवानों को बेहतर बागवानी के गुर सिखाने के लिये वे हर बागवान तक विशेषज्ञों की मदद से हर जानकारियों को उपलब्ध करवाने की कोशिश करेंगे । उन्होंने कहा कि सभी बागवान अपने बगीचों में प्रोफेशनल बागवानी करें । उन्होंन कहा कि बेरोजगार युवाओं को बागवानी क्षेत्र एक बहुत बड़ा आय का स्त्रोत है । अपने बगीचों में एक बागवान एक उद्योग का मालिक है इसलिए सही व आधुनिक तरीके से बागवानी करने से बागवान अपनी आर्थिकी को मजबूत करें । उन्होंने कहा कि आनी व निरमंड क्षेत्र का हर बागवान एसोसिएशन का सदस्य बन सकता है । जिसके लिये 31 मार्च तक सदस्यता रखी गई है । उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के अंदर एसोसिएशन का पंजीकरण किया जाएगा । उन्होंने कहा कि पंजीकरण के तुरंत बाद मार्च में एसोसिएशन की एक अहम बैठक हो आयोजित की जाएगी जिसमें बागवानों को पौधे में दी जानी वाली न्यूट्रीशन के बारे विस्तृत जानकारी दी जाएगी । जिसके लिये विशेषज्ञ को बुलाया जाएगा । बैठक में निर्णय लिया गया कि बागवानी क्षेत्र में महिलाओ की भागीदारी बहुत अधिक होती है इसलिए महिला बागवानों को भी सेब की ट्रेनिंग दी जाएगी । जिसके लिये गांव गांव में कैम्प आयोजित किए जाएंगे । इस बैठक में अध्यक्ष राकेश ठाकुर , महेंद्र ठाकुर , संजीव , वीरेंद्र परमार , हरिकृष्ण शर्मा , श्याम ठाकुर , हरीश कायथ , संजय कायथ , पवन , लच्छी राम , ओमप्रकाश ठाकुर , आत्मा राम , योगेश परमार , प्रदीप ठाकुर , गुड्डू ब्रह्मचारी , भागचंद , चमन ठाकुर , रणजीत , जय सिंह ठाकुर , देवी सिंह , संजय कुमार , रोहित ठाकुर , योधराज , प्रकाश ठाकुर , रॉकी ठाकुर , रणबीर , डिवेन ठाकुर आदि सदस्य मौजूद रहे ।















