हरोली विस में मतदाताओं को किया जागरुक

Others Una
DNN ऊना ब्यूरो
22 नवंबर।  जिला ऊना में चलाए गए मतदाता जागरुकता अभियान के अन्तर्गत हरोली विधानसभा क्षेत्र में कानूनगो निर्वाचन हरजीत सिंह की टीम ने मोबाइल वैन के माध्यम से मतदाताओं को जागरुक किया गया। निर्वाचन कार्यालय हरोली से रवाना हुई इस टीम ने क्षेत्र की लगभग सभी ग्राम पंचायतों में जाकर मतदाताओं को मतदान के महत्व बारे जानकारी दी तथा लोगों से आग्रह किया कि वे निर्धारित समयसीमा में अपने पंचायत कार्यालय में जाकर वोटलिस्ट में अपने नाम के दर्ज होने पुष्टि कर लें तथा किसी प्रकार की त्रुटि पर सूचना देने की बात कही।
टीम ने जानकारी दी कि पहली जनवरी, 2021 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने लेने वाले युवाओं को तुरन्त अपना नाम निर्वाचन सूची दर्ज करवा सकता है। इस दौरान निर्वाचन विभाग द्वारा मतदाताओं को मतदान सम्बन्धी जानकारी उपलब्ध करवाने पर तैयार की गई जागरुकता पुस्तिका भी वितरित की। टीम में कानूनगो हरजीत सिंह के अलावा प्रोग्रामर आनंदा किरण, ऑप्रेटर मोहित राणा, पटवारी अवतार सिंह शामिल थे।

News Archives

Latest News