हरोली क्षेत्र में तीन स्टोन क्रशर सील

Crime Una

DNN ऊना

उपायुक्त ऊना राकेश कुमार प्रजापति ने जिला के हरोली क्षेत्र का दौरा कर जहां जननी, कुठारबीत तथा पोलियां बीत में चल रहे स्टोन क्रशर का औचक निरीक्षण किया तो वहीं तीन स्टोन क्रशर को सील कर दिया गया। इसके अलावा उन्होने क्षेत्र में चल रहे खनन कार्यों को भी चैक किया। इस दौरान उनके साथ पुलिस अधीक्षक दिवाकर शर्मा, खनन अधिकारी कुलभूषण शर्मा भी साथ थे।

उपायुक्त ने हरोली क्षेत्र जननी, कुठारबीत तथा पोलियां बीत मेें किए गए औचक निरीक्षण के दौरान खनन गतिविधयों में लगे स्टोन क्रशर की जांच की तथा तीन स्टोन क्रशर आरएस ग्रिट कुठारबीत, डॉ0 लखविंद्र सिंह स्टोन क्रशर पोलियां बीत तथा आरएस स्टोन क्रशर गोंदपुर बुल्ला को सील कर दिया। डीसी ने इस दौरान इस क्षेत्र के आसपास चल रही माईनिंग की गतिविधियों को चैक किया गया तथा कहा कि माईनिंग वाले क्षेत्रों के जमीन की निसानदेही कर यह पता लगाया जाएगा कि यह माईनिंग निजी या फिर सरकारी भूमि में की जा रही है।
उपायुक्त ने कहा कि जिला की सभी जेसीबी मशीनों के ऊपर मालिक का नाम तथा मोबाईल फोन नम्बर लिखना अनिवार्य किया जाएगा ताकि जेसीबी की पूरी जानकारी सार्वजनिक तौर पर उपलब्ध रहे।

News Archives