हरियाणा से जंगल के रास्ते पहुंचे परवाणू, FIR

Crime Kasauli Solan

DNN सोलन
हरियाणा से जंगल के रास्ते सोलन जिला के परमाणु क्षेत्र में 3 लोगों द्वारा दाखिल होने का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र की आशा वर्कर मौके पर पहुंची और आए हुए लोगों से पूछताछ की। तो उसे पता चला कि इनके पास यहां पर आने का कोई भी पास नहीं था। इसके बाद पुलिस ने मामले की शिकायत दर्ज करवाई गई।
पुलिस ने परवाणू में आशा वर्कर की शिकायत पर कुछ लोगों के खिलाफ सरकारके आदेशों को उल्लंघन करने पर मामला दज किया है। रितू देवी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि यह आशा वर्कर है और कमलोग गांव इसके ही अधिकार क्षेत्र में आता है। इसे पता चला कि अनिल कुमार पंचकूला हरियाणा से घर आया है तथा अपने साथ दो लड़कों को भी लाया है। जिसकी तसदीक के लिए यह अनिल कुमार के घर गई। जहां पर पूछताछ करने पर पता चला कि अनिल कुमार के साथ सुनील कुमार व निर्मल कुमार निवासी हरियाणा भी आए है। हरियाणा से जिला सोलन में आने को लेकर जब इनसे अनुमति प्रमाण पत्र पूछा गया तो उपरोक्त तीनों के पास कोई भी अनुमति पत्र नहीं था। यह तीनों प्रशासन को बिना बतलाए जंगल के रास्ते से हरियाणा से गांव कमलोग पहुंच गए। पुलिस ने इनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। एएसपी शिवकुमार शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।

News Archives

Latest News