हरियाणा के 4 लोग 50.29 ग्राम हैरोइन के साथ गिरफ्तार

Crime Himachal News Solan

DNN सोलन, 11 जून

एंटी नार्कोर्टिक टास्क फोर्स शिमला की टीम ने  कंडाघाट क्षेत्र में एक गाड़ी से हैरोइन बरामद करने में कामयाबी हासिल की है। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार किया है। एएसपी योगेश रोल्टा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि एंटी नार्कोर्टिक टास्क फोर्स शिमला की टीम ने कंडाघाट केनजदीक डेढ़घराट में एक सूचना के आधार पर एक गाड़ी को रोका और चैक किया। गाड़ी में4 व्यक्ति सुनील, निशांत, टिंकू तथा सुनील कुमार निवासी कैथल, हरियाणा बैठे हुए पाए । इस गाड़ी की तलाशी लेने पर एक पारदर्शी पॉलिथीन के अंदर से कुल 50.29 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कंडाघाट थाना में मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

News Archives

Latest News