DNN कांगड़ा
जिला कांगड़ा के हरिपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का शव मिला है। हालांकि जांच के बाद पुलिस यह मान रही है कि इस व्यक्ति की मौत डूबने से हुई, लेकिन मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा। शुरुआती जांच में पुलिस मान रही है कि इस व्यक्ति की मौत बनेर खड्ड में डूबने से हुई है। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान रघुवीर सिंह उम्र 35 के तौर पर हुई है।















