हरिपुरधार में गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत, एक घायल

Crime Himachal News Others Sirmaur

DNN संगड़ाह 5 जनवरी ।

उपमंडल संगड़ाह के हरिपुरधार क्षेत्र में एक पिकअप हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं एक अन्य घायल हुआ है। यह हादसा आज दोपहर भलाड-हरिपुरधार संपर्क मार्ग पर कोलीखिल नाले के समीप सामने आया।
जानकारी के मुताबिक पिकअप भलाड़ से पियुलीलानी की तरफ जा रही थी। इसी बीच चलकर गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया और पिकअप करीब 250 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में भलाड़ गांव के 45 वर्षीय चंदन सिंह की मौत हो गई है। जबकि इसी गांव के 35 वर्षीय प्रेमपाल गंभीर रूप से घायल हुए है। प्रेमपाल को इलाज के लिए संगड़ाह ले जाया गया है। घायल की हालत खतरे से बाहर बताई जा रहा है।
संगड़ाह के डीएसपी शक्ति सिंह घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे में भलाड़ निवासी चंदन सिंह पुत्र जीत सिंह की मौत हो गई है। जबकि इसी गांव के प्रेमपाल सिंह घायल हुए है। उन्होंने बताया कि पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

News Archives

Latest News