हररायपुर में प्रवासी कामगार ने पेड़ से लगाया फंदा

Baddi Crime Himachal News Others

DNN मानपुरा
10 अप्रैल। पुलिस थाना मानपुरा के तहत हररायेपुर में एक प्रवासी कामगार ने पेड़ के साथ फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मानपुरा पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टक के लिए भेजा। मृतक के कमरे से पुलिस ने एक सूसाईड नोट भी बरामद किया है। जिसमें युवक ने मौत के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया है। बहरहाल पुलिस ने आत्महत्या का मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार नागेंद्र मंडल निवासी  जिला  बिहार किशनपुरा के एक निजी उद्द्योग में काम करता था। रविवार सुबह 5 बजे नागेंद्र अपने कमरे से निकला और हररायेपुर के कब्रिस्तान के समीप कीकर के पेड़ से फंदा लगाकर लटक गया। सुबह जब कमरे में रहने वाले अन्य युवकों ने उसे कमरे में न देखकर आसपास उसकी तलाश शुरू की तो उसका शव पेड़ से लटका था। जिस पर युवकों ने पंचायत प्रधान सुरजन सैणी को हादसे की सूचना दी और पंचायत प्रधान ने पुलिस को सूचित किया। नागेंद्र के कमरे से पुलिस को एक सूसाईड नोट भी बरामद हुआ है।
एएसपी बद्दी नरेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक नागेंद्र मंडल ने सुसाईड नोट में लिखा है कि वह अपनी मर्जी से दुनिया छोडक़र जा रहा है। उसने नोट में पत्नी को पैसे देने भी कहा है। एएसपी नरेंद कुमार ने बताया कि मृतक के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं पाया गया है। कमरे में उसके साथियों ने बताया कि वह एक माह पहले यहां आया था और दो तीन दिन से परेशान था। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के असल कारणों का पता चल पाएगा। बहरहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है।

News Archives

Latest News