DNN नालागढ़ :
नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी हरदीप बावा ने नालागढ़ के पहाड़ी क्षेत्र में प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। बुधवार को उन्होंने रामशहर व साथ लगते अन्य क्षेत्रों का दौरा किया और वहां डोर टू डोर लोगों से वोट मांगे। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं को भी लोगों से जाना और उन्हें आश्वासन दिया कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। वहीं कांग्रेस कार्यकाल के दौरान करवाए गए विकास कार्यों के नाम पर लोगों से वोट की अपील भी की है।
मीडिया से बातचीत करते हुए नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी बावा हरदीप सिंह ने कहा कि पहाड़ी हल्के का वे दौरा कर रहे हैं और वे लोगों से समस्याएं भी सुन रहे हैं । उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकाल द्वारा क्षेत्र में कई विकास कार्य करवाए गए हैं और इन्हीं विकास कार्यों के दम पर वे लोगों से वोट की अपील भी कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि लोगों का समर्थन उन्हें भरपूर मिल रहा है भाजपा पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि नालागढ़ में भाजपा आपस में गुटों में बैठ गई है जिसका लाभ सीधा-सीधा कांग्रेस को मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि जनता के आशीर्वाद से नालागढ़ की सीट कांग्रेस की झोली में आएगी और यहां पर चौकी विकास करवाया जाएगा।















