हमीरपुर में 22 को आंशिक रूप से बाधित रहेगी बिजली

Hamirpur Others
DNN हमीरपुर
21 दिसंबर। पार्वती जलविद्युत परियोजना चरण-3 के परीक्षण के कारण 22 दिसंबर को विद्युत सबस्टेशन अणु से संचालित होने वाली जिला की सभी 33 केवी और 11 केवी लाईनों के तहत आने वाले क्षेत्रों में सुबह 11 से दोपहर करीब 2 बजे तक बिजली की आपूर्ति आंशिक रूप से बाधित रहेगी।
132 केवी सब स्टेशन अणु के सहायक अभियंता नवनीत ठाकुर ने इस दौरान सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

 

News Archives

Latest News